कंप्यूटर क्या है?

आज से दशकों पहले या यूं कहें आज भी बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स है जिनसे अगर आप ये पूछे कि ,बताओ कंप्यूटर क्या है? तो उनका जवाब ये होगा

"कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हमारे दिए गये सूचना को एकत्रित करके उसका परिणाम देता है"

शायद उन्हें यही पढ़या गया है या कही से उन्होंने सुना हो। जो आज तक उनके दिमाग मे इसका जवाब बैठ गया है अगर कोई उनसे पूछे , कंप्यूटर क्या है तो इसका एक छोटा सा जबाब यही उसको ये बता दो।
यदि हम आज कंप्यूटर और उसकी कैपेबिलिटी पर  नजर डालते है तो ये परिभाषा हमे कुछ अधूरी सी लगती है क्योंकि जब हम ऊपर दिए गए परिभाषा पर गौर करते है तो हमे पता चलता है ये परिभाषा उस वक्त के लिए सही था हमारे पास इंटरनेट और मल्टीमीडिया जैसी दो व्यापक अर्थ वाले शब्द सिर्फ कप्यूटर तकनीकी या फिर प्रयोगशाला तक ही सीमित थी। जबकि आज ये दो शब्द भले भांति हर पांचवी क्लास के स्टूडेंट्स से पूछे तो वो आपको जवाब बिना किसी संकोच के बता देता है।
वर्तमान समय मे कंप्यूटर हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे शामिल हो गया है जिससे हम किसी भी काफी आसान तरह से करने में सक्षम हो गए है। चाहे वो वर्ड प्रोसेसिंग हो या कठिन से कठिन गणनाएं, कम्युनिकेशन(संचार) की बात हो या वीडियो प्रोसेसिंग या फिर एनीमेशन कंप्यूटर आपको हर जगह नजर आएगा।
इंटरनेट ने आज कंप्यूटर को कम्युनिकेशन का सबसे बड़ा  टूल्स बना दिया है आप सेकेंड में या उससे भी कम , फोन, फैक्स, ईमेल, चैटिंग के माध्यम से आप किसी भी किसी भी व्यक्ति से संचार बना सकते है ।
मल्टीमीडिया तकनीकी की वजह से कपम्प्यूटर शब्दो के साथ साथ पिक्चर, आवाज, फिंगरप्रिंट, जैसी सुविधा हमे  दे रहा है।
अब आप खुद निर्णय ले सकते है क्या ऊपर दी गयी परिभाषा से क्या आप खुद संतुष्ट है या ये परिभाषा कंप्यूटर के साथ अन्याय वाली बात सिद्ध नही होती।
आप हम थोड़ा इस बात पर चर्चा कर ले के आखिर ये कंप्यूटर शब्द है क्या इसकी उतपत्ति कैसे हुई?
ये कंप्यूटर शब्द की उतपत्ति "कंप्यूट" शब्द से हुई है ये एक लैटिन भाषा है जो 1579 में गणना करने या परिकलन करें या संगणन करने के लिए उपयोग में आया। देखा जाए तो दशकों पहले बनी कंप्यूटर का कार्य भी यही था। वो सिर्फ यही कर सकती थी।
कंप्यूटर एक विधुतीय यंत्र है जो हमारे दिए तथ्य(डाटा) और अनुदेश(इंस्ट्रक्शन) को ग्रहण करता है  और उसका विश्लेषण कर  उपयोगकर्ता (यूजर) इच्छा के अनुसार उसका परिणाम प्रदर्शित करता है।
उदाहरण के लिए अगर मैं 2+2 करूँ तो हमारी परिणाम 4 होना चाहिए। ठीक उसी तरह से कंप्यूटर के लिए 2 डाटा जबकि + इंस्ट्रक्शन और यूजर यानी मैं । अब हमें 4 जो परिणाम मिला वो हमारा इन्फॉर्मेशन हो जाता है ।

मुझे आशा है कि अब कम्प्यूटर के बारे में काफी कुछ जान होंगे अगर आपको मन मे कोई सवाल है तो आप कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखे।

Comments